फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन जांची गई 58562 उत्तरपुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का चल रहा मूल्यांकन कार्य पांचवें दिन शनिवार को छह मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हुआ। मूल्यांकन केंद्रों के मुख्य द्वार से गुजरने वाले परीक्षकों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से 1064 परीक्षक शामिल हुए। दोपहर तक 531672 के सापेक्ष 299673 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित प्रधानाचार्योँ, कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप तथा आयुष कवच को स्मार्टफोन में अपलोड करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, नोमानी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, जीवन राम इंटर कॉलेज तथा शहीद इंटर कॉलेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन के पूर्व सभी मूल्यांकन केंद्रों को सेनेटाइज कराया गया। मूल्यांकन केंद्रों के मेन गेट से गुजरने के दौरान परीक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए 1064 परीक्षक शामिल हुए।
मूल्यांकन केंद्रों पर 531672 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जानी है। शनिवार को अपराह्न तक 58562 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। अब तक 531672 के सापेक्ष 240681 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर हो रही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने सभी मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षकों को आयुष कवच, आरोग्य सेतु एप अपलोड करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें