शमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 तक
मऊ। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि शासन की तरफ से दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए संशोधित समय-सारणी जारी की गई है। नवीन समय सारणी के अनुसार दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 10 जनवरी 2021 एवं संस्थाओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।