अमिला। घोसी के हरिगांव एससी बस्ती में 11 हजार बोल्ट बिजली के तार की चपेट में आने से 52 वर्षीय अधेड़ झुलसने से गंभीर हो गए हैं। हादसे के वक्त वह छत पर पानी दे रहे थे। तभी तार की चपेट में आने से करंट लग गया। 108 एंबुलेंस की ओर से उसे सीएचसी घोसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद नाराज लोगों ने कहा कि बिजली के हाई वोल्टेज तार को हटाने के लिए कई बार लोग शिकायत कर चुके हैं, लेकिन बिजली निगम को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। हरिगांव के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अनुसूचित बस्ती के 25 घरों के ऊपर से 11 हजार बोल्ट का तार गुजर रहा है। यहां चौथी बार करंट की चपेट आने से हादसा हुआ है। इसके बावजूद निगम नहीं चेत रहा है। कहा कि समस्या का समाधान को लेकर निगम के कर्मचारी आनाकानी कर रहे हैं। लगातार हादसों के बाद भी बिजली निगम की तरफ से तार को हटाने की कोई कवायद नहीं की जा रही है। रविवार को गांव के अरुण कुमार (52) नया मकान बनवाए थे। छह दिन पहले की मकान का लींटर हुआ था। उसी पर वह पानी दे रहा थे, छत से महज 5 फीट ऊपर से गुजर रहे 11 हजार का तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गये। ग्रामीण शशिकांत, जनकधारी, हंसराज, सुरेशचंद, शिवकुमार, संजय कुमार, गुड्डू, संदीप, बृजेश, का कहना है कि अबतक दर्जनों बार लिखित व मौखिक सूचना के बाद भी बिजली के पोल को नहीं हटाया गया है। हाल ही में जनवरी माह में पास के नीम के पेड़ में करंट उतर गया। इसके चलते पेड़ को कटवा दिया गया। एक वर्ष पूर्व में भी उसी नीम के पेड़ मे करंट उतरा था।
कोट
मैंने दो महीने पहले ही पदभार ग्रहण किया है। मामले की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने के बाद जल्द ही स्थलीय निरीक्षण के बाद इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।
राजू कुमार, बिजली निगम, घोसी,एसडीओ