फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ओवरब्रिज रोशनी से चकाचौंध, दूसरे पर अंधेरा

विज्ञापन
नगर के सिकटिया ओवब्रिज पर दुर्घटना को आमंत्रण देता टूटा रेलिंग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र में 500 मीटर पर दो ओवरब्रिज हैं। एक ओवरब्रिज रोशनी से चकाचौध रहता है। जबकि दूसरे पर कई लाइटें खराब होने से उस पर अंधेरा पसरा रहता है। इसके फुटपाथ पर खरपतवार उग आई है तो क्षतिग्रस्त रेलिंग हादसे का सबब भी बन रही है। हालांकि रखरखाव के लिए संबंधित विभाग को बजट जारी होता है लेकिन रखरखाव रामभरोसे है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय ने दशकों पूर्व नगर क्षेत्र में 500 मीटर पर भीटी तथा सिकटिया ब्रिज का निर्माण कराया था। दोनोें की खूबसूरती देखते बनती थी।। लेकिन उनके निधन के बाद से ओवरब्रिज का रख रखाव जैसे तैसे हो रहा है। नगरपालिका क्षेत्र में बने भीटी, मुंशीपुरा ओवरब्रिज, तमसा पुल, ढेकुलिया घाट पुल पर स्ट्रीट लाइट से सजाने में लगभग 20 लाख का बजट आया है। पहले से ही इसे सजाया गया था अब इसे और आकर्षक बनाने की तैयारी है। हालांकि अभी इस पर से गुजरने में लोगों को लगता है कि इसकी तरह ही सिकटिया ओवरब्रिज की भी सजावट की जानी चाहिए। उधर, 500 मीटर की दूरी पर स्थित सिकटिया ओवरब्रिज बदहाल है। राहगीरों के लिए बने फुटपाथ पर स्ट्रीट लाइट का स्वीच बाक्स का लटक रहा तार हादसे को दावत दे रहा है। स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। फुटपाथ पर खरपतवार उग आई है। ओवरब्रिज पर सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। यही नहीं ओवरब्रिज की रेलिंग जगह-जगह से टूट गई है। जो हादसे का सबब बनी हुई है। खरपतवार के चलते सांप और बिच्छू इनके बीच पनप रहे हैं जो कई बार इधर से पैदल गुजरने वालों को काट चुके हैं। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुुमार ने बताया कि सिकटिया ओवरब्रिज का रख रखाव लोक निर्माण विभाग का है। ब्रिज पर साफ सफाई तथा खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराया जाएगा।

आकर्षक लाइटों से जगमगाता नगर के भीटी स्थित ओवरब्रिज।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें