फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
ोपागंज के देवकली विशुनपुर में राशन नही देने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। देवकली विशुनपुर में रविवार की सुबह कोटेदार द्वारा घटतौली करने तथा दो महीने से राशन नहीं देने से नाराज ग्रामीणों ने दुकान पर प्रदर्शन किया। कोटेदार के खिलाफ पत्रक भेजकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी ग्रामीणों को केवल चावल और गेहूं ही दिया जा रहा था। जबकि सरकार के आदेश के बावजूद भी चना और तेल नहीं दिया जा रहा था। राशन देने में घटतौली की जा रही है। शिकायत करने कोटेदार धमकी दे रहा है। रविवार को राशन लेने गए ग्रामीणों को राशन नहीं मिला तो उन्होंने कोटेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कोटेदार के विरुद्ध उपजिलाधिकारी को पत्रक भेजकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में केदार यादव, नंदलाल, विनय, सर्वेश मौर्य, भरत लाल मौर्या, सुखदेव राम, रामपति, संजय, सूर्यनाथ, राजेंद्र, प्रेम मौर्या, हरकचंद, किशोर राम, रजनीश, पुनीत, अनिल कन्नौजिया, अमित, अंकित, आदित्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें