फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 1200 दिरहम की नौकरी दिलाने का लालच देकर एक लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मुगलपुर निवासी मोहम्मद आमिर की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने अकरम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आरोप है कि अकरम ने सऊदी अरब में 1200 दिरहम में 8 घंटे काम करने का लालच देकर एक लाख रुपये हड़प लिए। मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
प्राथमिकी के अनुसार आमिर ने इलेक्ट्रिशियन का डिप्लोमा किया है और विदेश जाकर काम करने के इच्छुक थे। इसी दौरान उनके दोस्त के माध्यम से कोतवाली क्षेत्र के पाठनटोला निवासी मुहम्मद अकरम से मुलाकात हुई।
विज्ञापन

मुहम्मद अकरम ने बताया कि वह एक कंपनी का एजेंट है और युवाओं को विदेश भेजता है। 1200 दिरहम सैलरी, 8 घंटे ड्यूटी तथा खाने-पीने और रहने की अच्छी व्यवस्था है।
वीजा और फ्लाइट का चार्ज एक लाख रुपये देना होगा। उसकी बात पर विश्वास करके आमिर ने दोस्त और रिश्तेदारों से उधार रुपये लेकर एक लाख रुपये इकट्ठा किए।
22 फरवरी 2025 को अकरम उनके घर आया और परिजनों से बात करके 20 हजार रुपये नकद और 20 हजार रुपये यूपीआई से लिए। 19 जून 2025 को फोन कर 20 हजार और 15 हजार रुपये भेजवाए गए, जिसके बाद उसने मेडिकल और इंटरव्यू के लिए मुंबई बुलाया।
वहां पहुंचने पर 30 जून 2025 को उसने एमएस हमदान ग्लोबल ऑफिस का नंबर दिया, जिस पर 25 हजार रुपये भेजे गए।
मेडिकल कराने के बाद एमएस हमदान ग्लोबल ऑफिस ने इंटरव्यू के लिए बुलाया, जहां बताया गया कि बिल्डिंग लेबर में 12 से 15 घंटे काम करना होगा और इसके लिए 600 दिरहम मजदूरी मिलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद स्पष्ट हुआ कि उनके पास इलेक्ट्रिशियन का वीजा नहीं है और उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जानकारी होने पर वह घर वापस आ गए। बीते 11 मार्च को अकरम को फोन कर पैसे और पासपोर्ट की मांग की तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगा। कोतवाल प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें