जिला महिला अस्पताल में पोलियो अभियान के दौरान बच्चे को पोलियो के दवा की खुराक पिलाते सीएमओ एस एन ?
- फोटो : MAU
मऊ। जिलेभर में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान में एक लाख 62 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके लिए 582 बूथ बनाए गए थे। पांच दिवसीय अभियान के तहत सोमवार को टीमें घर-घर जाकर बच्चों को देंगी दो बूंद जिंदगी की। अभियान का शुभारंभ रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएन दुबे ने महिला जिला अस्पताल स्थित पीपीपी सेंटर पर एक नौनिहाल को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के शून्य से पांच साल के तीन लाख 39 हजार 533 बच्चों को पोलियो का ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को अभियान का शुभारंभ 582 बूथों पर किया गया है। पहले दिन एक लाख 62 हजार 257 नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके बाद अगले पांच दिन तक टीमें घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। बताया कि पोलियो अभियान के लिए 589 टीमें बनी है। इसके लिए 194 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली, एसएमओ डॉ.पदम जैन, देवेंद्र यादव, सौरभ सिंह, डॉ.जावेद अख्तर, डॉ. फैजान, कामाख्या मौर्या, शमशेर अली, रजिया खातून, शीबा आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। दोहरीघाट : नई बाजार उपकेंद्र, सियरही उपकेंद्र, फरसरा खुर्द, फरसरा बुजुर्ग, पनईल, कादीपुर, लार्मी में बच्चों को पोलियोरोधी दवा दी गई। अभियान की शुरुआत सीएचसी पर डॉक्टर फैजान अहमद ने पोलियो की दवा बच्चों को पिलाकर किया। इस दौरान 149 बूथों पर 13149 बच्चे को दवा पिलाई गई। इस दौरान विरेंद्र राय, हसनैन अहमद, सवाना अहमद, लाल प्रताप सिंह, बिहारी सिंह, सचिन श्रीवास्तव, बी एन सिंह आदि मौजूद रहे।