फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक किमी बननी थी सड़क, 1.20 करोड़ में बना मात्र 20 मीटर नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। कस्बे में नाला निर्माण का काम कार्यदायी संस्था ने मात्र 10 दिन में ही बंद कर दिया। सारा सामान भी उठा ले गए। केवल 20 मीटर नाला बनाकर छोड़ दिया। लेकिन जिम्मेदार इसको लेकर अब तक अनजान बने हुए हैं। पूछे जाने पर जानकारी नहीं होने की बात कहते हैं। कोपागंज कस्बे में जलनिकासी की समस्या वर्षों पुरानी है। जलनिकासी का समुचित प्रबंध न होने से बरसात में पानी ओवरफ्लो होकर घरों और दुकानों में घुस जाता है। अधिकांश सड़कें और गालियां तालाब का रूप ले लेती हैं। इस समस्या को देखते हुए मोहल्ला दोस्तपुरा से जूनियर हाई स्कूल लगभग एक किलोमीटर नाला निर्माण की स्वीकृति मिली। इसके लिए जनवरी 2024 में एक करोड़ 62 लाख रुपये का टेंडर हुआ। डेढ़ माह पहले नाला का निर्माण शुरू हुआ लेकिन कार्यदायी संस्था ने 20 मीटर नाला बनाकर काम बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें