मऊ। सरायलखंसी पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर तिराहे के पास से वांछित अभियुक्त भाई की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान जेपी यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी बरलाई थाना सरायलखंसी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर बीते 29 जून की शाम सात बजे उसने लाठी डंडे से मारकर भाई शेषनाथ यादव को बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसका आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार था। पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया।