मऊ। जिले में सोमवार को 1884 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में 1113 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें नगर के भीटी निवासी 22 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। जबकि आजमगढ़ से आई 771 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। जिले में कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 295 पहुंच गई। इसमें 8 हजार 158 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके है। 76 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 61 मरीजों में से 8 मरीजों का उपचार होमआईसोलेशन में किया जा रहा है।