मऊ।जिले में सोमवार को नौ सौं कोरोना संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई।इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को 481 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई।जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला।वहीं लैब से 419 संदिग्धों की रिपोर्ट आई।लैब से आई सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली। संक्रमित मिला मरीज धनेवा रामपुर का है।नए मरीज से कुल मरीजों की संख्या 2991 पहुंच गई।इसमें 2922 मरीज रिकवर हो चुके है। 39 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि सक्रिय 30 मरीजों में चार मरीज का होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है।