फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने आर्मी के जवान के खाते से उड़ाया एक लाख रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने सेना के जवान के खाते से उड़ाया एक लाख रुपया
विज्ञापन

वर्तमान में जम्मू में तैनात है जवान, पीड़ित पिता ने दी तहरीर
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। जम्मू में तैनात आर्मी के जवान के निजी बैंक के खाते से एक लाख रुपया साइबरों ठगों ने निकाल लिया। जवान को धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उसने अपने पिता को सूचना दी। जवान के पिता ने अज्ञात साइबर ठग को आरोपित करते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित जवान घोसी कोतवाली के पिड़सुई अहिलासपुर गांव निवासी है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में घोसी कोतवाली के पिड़सुई अहिलासपुर गांव निवासी शंकरदेव सिंह ने बताया कि उनका पुत्र ओमप्रकाश सिंह वर्तमान में जम्मू कश्मीर के नगरोटा में आर्मी का जवान है। आरोप लगाया कि बीते 25 दिसंबर को उनके पुत्र को एक अज्ञात मोबाइल धारक ने फोन करके धोखाधड़ी करते हुए उसके एचडीएफसी बैंक के खाते से तीन बार में एक लाख दो हजार 399 रुपया निकाल लिया। पीड़ित जवान को इसकी जानकारी अगले दिन खाते से रुपये निकलने के मैसेज आने पर हुई। पीड़ित जवान ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। पीड़ित जवान के पिता ने इस घटना को लेकर घोसी कोतवाली पहुंचकर अज्ञात साइबर ठग के विरुद्ध तहरीर दी।पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें