फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेन में यात्रा के दौरान अचानक हालत बिगड़ने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से आ रहे एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर हालत गंभीर देख परिजन ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने आनन फानन में चिकित्सक के साथ ट्रेन में पहुंचकर चेकअप कराया। जहां चिकित्सक ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजेश गौड़ (43) निवासी उफरौली थाना मधुबन शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे ट्रेन नंबर 12165 रत्नागिरी एक्सप्रेस से अपने परिजनों के साथ आ रहे थे, जैसे ही ट्रेन औड़िहार पार हुई उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। तभी परिजनों ने तुरंत मऊ जीआरपी पुलिस को सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने तुरंत आनन-फानन में रेलवे चिकित्सक को लेकर ट्रेन के बोगी में पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जांच पड़ताल के दौरान चिकित्सक ने राजेश गौंड को मृत घोषित कर दिया। तभी मौके पर मौजूद जीआरपी पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें