मऊ। कोरोना की जांच में शनिवार को 1423 संदिग्धों की जांच में सिर्फ एक संक्रमित मरीज मिला है। वहीं भर्ती तीन मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर गए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि एंटीजन से 849 की जांच हुई तथा लैब से 574 की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें लैब से एक वर्षीय बच्ची संक्रमित मिली। साथ ही तीन लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होकर घर गए। बताया कि जनपद से अभी तक 84018 की जांच कराई गई है, इसमें 81291 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 80058 निगेटिव है, जबकि 2727 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। एंटीजन टेस्ट के बाबत बताया कि 1,21,003 की जांच कराई गई है 1612 संक्रमित मिले हैं।