मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास से रविवार की सुबह पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वो टीम के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास पहुंचे। वहां रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट निवासी नितेश को चोरी के ट्रैक्टर ट्राॅली के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामला न्यायालय भेज दिया। संवाद