फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जन आरोग्य मेला : जमुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नदारद रहे एमबीबीएस डाॅक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के चार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 44 केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में 96 चिकित्सकों की टीम ने 2352 मरीजों का निशुुल्क उपचार किया। मेले में 1091 पुरुष, 286 बच्चे, 975 महिला मरीज पहुंचीं। 20 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। नगर के हनुमान नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन डॉक्टरों की टीम ने 67, भरहू का पूरा में दो डॉक्टरों ने 62 और डोमनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन डॉक्टरों ने 69 मरीजों का उपचार किया। छोटी महरनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 47 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

वलीदपुर: शासन के निर्देश पर रविवार को सरकारी अस्पतालों में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के जमुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर के जगह पर आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ आनंद कुमार गुप्ता ने मरीजों की जांच कर दवा दी। जबकि शासन का निर्देश है कि इस आरोग्य मेले में एमबीबीएस डॉक्टर की ओर से जांच कर दवा दी जानी है। लेकिन आयुष विभाग के चिकित्सक द्वारा सुबह लगभग 10 बजे से 12 बजे तक आधा दर्जन मरीजों की जांच कर दवा दी गई। एमबीबीएस डॉक्टर नदारद रहे। मरीज को देख रहे आयुष के चिकित्सक ने बताया गया कि एमबीबीएस डॉक्टर की रानीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें