मऊ। मऊ जीआरपी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को तमंचा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनों में अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी भ्रमण कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन के दक्षिणी ओर इज्जत घर के बगल में गुलमोहर के पेड़ के पास एक युवक को तमंचा, कारतूस और छिनैती की मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के गोलवार टोला निवासी आर्यन कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल उसने कुछ समय पहले मऊ से इंदारा की तरफ जाते समय ट्रेन की गेट पर बैठे यात्री से छीना था।