रानीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के काझा से फतेहुपर मार्ग को मिर्जाहादीपुरा-सुलतानीपुर मार्ग को जोड़ने वाला डेढ़ किमी लंबी सड़क बीते पांच साल से बदहाल है। मरम्मत के अभाव में सड़क जगह जगह टूटकर जर्जर हो चुकी है। गड्ढों में तब्दील इस सड़क पर लोगों का चलना दुष्वार हो गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन, पड़री, बरवा, फतेहपुर, पिरूवा, हकारीपुर आदि दर्जनों गांवों के हज़ारों लोग आवागमन करते हैं। क्षेत्र के शिवशक्ति सिंह, जीतेन्द्र यादव, अनिल सिंह, राजन आदि लोगों ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का इसी मार्ग से ब्लाक मुख्यालय, तहसील और जिला मुख्यालय आना जाना लगा रहता है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढ़ा बन गया है, गिट्टियां उखड़ कर सड़क पर बिखरने से आए दिन बाइक सवार और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जर्जर मार्ग के मरम्मत की मांग की है। जिससे लोग ब्लॉक से लेकर मुख्यालय तक सुगमता से आवागमन कर सकें।