फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शराब की दुकान को आबादी से दूर करने की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत में चौक के पास आबादी के बीच में देशी शराब की दुकान मुहल्लेवासियों के लिए आए दिन दुश्वारियां पैदा कर रहा है। शराब पीने के बाद नशे में धुत लोगों का मुहल्ले वासियों से विवाद हो जाता है। नशे में धुत लोगों के गाली गलौज करने से लोग अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं। दो दिन पहले भी नशे में धुत एक व्यक्ति से मुहल्ले के लोगों का झगड़ा हो गया। बात मारपीट तक पहुंच गई। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर नाराज मुहल्ले वासियों ने सोमवार की शाम नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे पुरुषोत्तम दास, चंद्रशेखर वर्मा, अरुण वर्मा, रचना, निहारिका, लालजी साहनी, जानकी साहनी, रश्मि अग्रवाल आदि लोगों ने बताया कि आबादी के बीच में देशी शराब की दुकान पर शराब पीने वाले गंदगी फैला देते हैं। जिससे अगल बगल के घरों में रहने वालों का जीना दूभर हो गया है। सुबह से रात के 10 बजे तक यहां शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। वहां से 20 मीटर की दूरी पर निजी स्कूल भी संचालित होता है। जहां सुबह और दोपहर में आते जाते छात्राओं पर वहां खड़े लोग कमेंटबाजी करते हैं। बताया कि दो दिन पहले ही नशे धुत एक व्यक्ति गंदगी फैला रहा था। उसे मना करने पर वो गाली देने लगा और मारने के लिए दौड़ाया। इसको लेकर पीड़ित ने कोपागंज थाने में तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी ने शराब की दुकान को आबादी से दूर कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें