फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार सदस्य के घर तोड़फोड़ को लेकर विरोध

Wed, 13 May 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र कुरंगा निवासी व तहसील बार एसोसिएशन के एक सदस्य के घर में घुसकर परिवारीजन को मारने पीटने की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध जताया। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को पूर्वाह्न तहसील मुख्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन



 प्रदर्शनकारियों ने सड़क के बीचोबीच नारेबाजी की। जाम लगने के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग 45 मिनट बाद सूचना मिलने पर मौके पर आए उपजिलाधिकारी घोसी तथा प्रभारी कोतवाल के समझाने पर मामला शांत हो सका।


 दोहरीघाट थाना क्षेत्र कुरंगा निवासी व तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य रामविलास के घर में गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनके परिजनों को मारपीटकर तोड़फोड़ की थी। अधिवक्ताओं की शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई न किए जाने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने मंगलवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे तहसील मुख्यालय के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारी सड़क के बीचोबीच आकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। घटना के दूसरे दिन भी आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया जा सका है। पुलिस प्रशासन व उपजिलाधिकारी को अवगत कराए जाने के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है।



इस बीच कुछ युवक जाम को हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। जिसके कारण अधिवक्ताओं व युवकों में नोकझोंक होने लगी। तभी एसडीएम साहब लाल व प्रभारी कोतवाल मौके पर पहुंचे आैर वकीलों को समझाकर मामला शांत कराया। इसमें तहसील बार अध्यक्ष रामसाद अहमद, दिनेश कुमार ओझा, सैयद अहमदुल्लाह, अरविंद सिंह, दीनानाथ यादव, सूर्यभान यादव, सुनील यादव, प्रवीण राय आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें