फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली को सफल बनाने में लगे भाजपाजन

Mon, 18 Apr 2016 11:50 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
नगर क्षेत्र स्थित हिन्दी भवन सभागार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी की बलिया में एक मई को होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में बलिया व आसपास के जनपदों के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के  सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपनी पूरी ताकत से अपने क्षेत्र में जुट जाएं।
विज्ञापन



उक्त बांते भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को नगर क्षेत्र स्थित हिन्दी भवन में आयोजित भाजपा के कार्यकता बैठक में कही। क्षेत्रीय  अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा  कि उक्त रैली में उज्जवला योजना का शुभारंभ पीएम करेंगे।


इस योजना के तहत सभी बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस का सिलेंडर ,चूल्हा व रेगुलेटर देने की व्यवस्था है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन जीने वाले परिवारों की महिलाओं को अब कोयले या लकड़ी पर खाना नही बनाना पड़ेगा।
विज्ञापन



बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व रैली के संयोजक त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यह रैली आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की आधारशिला रखेगी।


भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व के समक्ष रैली में मऊ जिले की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें