फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत दरों में वृद्धि के विरोध में सपाई उतरे सड़क पर

Thu, 07 Dec 2017 11:39 PM IST
mau news
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में की गई भारी वृद्धि के विरोध में गुरुवार को भारी संख्या में सपाई सड़क पर उतर पड़े। सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए विद्युत दरों में 63 प्रतिशत से लेकर 150 फीसदी तक एक मुश्त बेतहाशा वृद्धि कर डाली। सरकार ने स्थानीय निकाय चुनाव बीतते ही यह भारी वृद्धि करके अपनी मंशा उजागर दिया। कहा कि सस्ती और 24 घंटे बिजली देने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। एक तो बिजली कटौती से जनता खुद ही परेशान है। उल्टे आए दिन फाल्ट और ट्रांसफारमर जलने की घटनाओं से जनता की परेशानी और भी बढ़ गई है। जले ट्रांसफारमर महीनों तक बदले नहीं जा रहे हैं। जबकि सपा शासन में जले ट्रांसफारमरों को 24 घंटों के अंदर बदलने की व्यवस्था थी। कहा कि सत्ता पाते ही योगी ने अपनी मंशा उजागर करते हुए गरीबों के पेंशन बंद कर दिया। बीमारी और शादी अनुदान योजना बंद कर दिया। लगखऊ बलिया स्टेट हाइवे के चौड़ी करण का कार्य ठप कर दिया। कहा कि वर्ष 1992 में सरकार ने भाजपा की सरकार ने अयोध्या में बाबरी मसजिद के नाम पर देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंक दिया था। किसानों की आय दोगुनी करने का ढोंग करने वाली भाजपा सरकार के कृत्यों से किसानों की फसल बरबाद करने वाले छुट्टा जानवर मुसीबत बन गए हैं। नोटबंदी और जीएसटी लादकर भाजपा की केंद्र सरकार ने देश की जनता का उत्पीड़न किया है। कुछ चंद पूंजीपति घरानों को लूट करने की अप्रत्यक्ष छूट दे रखी है। धरना और विरोध प्रदशरन में अल्ताफ अंसारी ,राम हरि चौहान , नन्हकू प्रसचाद राजभर , रामधनी चौहान , शैलेंद्र यादव साधू , पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अंशा यादव ,पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल , पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व विधायक सुवाष यादव ,राम शब्द यादव , इंद्र कैलाश यादव , राम शब्द यादव , एखलाक अहमद ,रमेश दुबे, लालचंद यादव , वीरेंद्र यादव , राजेंद्र यादव राजेंद्र मिश्रा ब्लाकप्रमुख सुजीत सिंह, रामधनी यादव, हेलाल अंसारी, राम प्रताप यादव ,मुसाफिर यादव ,विजयशंकर यादव, चंद्र किशोर पांडेय , संध्या यादव शोभा श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

इनसेट
नारेबाजी करके डीएम के चैंबर में पहुंचे सपाजन
विरोध प्रदर्शन करते हुए सपाई जिलाधिकारी के कक्ष में घुस गए। उस समय जिलाधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन वहां मौजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें