जिलाधिकरी अरुण कुमार के आदेश पर वृहस्पतिवार को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी अशोक कुमार वर्मा और एसीएमओ डा. एचएन मौर्य और डा. हंसराज साेनी ने शहर के कई अस्पतालों की जांच की। जांच के दौरान तीन अस्पताल बंद पाए गए और और एक अस्पताल की जांच के दौरान कागजात और चिकित्सक मौजूद मिले। जबकि एक अस्पताल बनना चिकित्सक और फार्मासिस्ट के संचालित और नक्शा नहीं पाया गया। टीम द्वारा अस्पताल को नोटिस देकर बंद कराया गया।
मुख्यालय पर अवैध रूप से अस्पतालों के संचालन को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करने पर डीएम के आदेश पर जांच करने के लिए अतिरिक्त उप जिलाधिकारी अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठन किया गया था। जिसमें एसीएमओ डा. एचएन मौर्य और डा. हंसराज साेनी भी शामिल थे।
टीम ने बताया कि अंजली हास्पिटल, रूद्रा हास्पिटल, यूनिक अस्पताल, हेरिटेज हास्पिटल और त्रिमूर्ति अस्पताल की जांच किया। जांच के दौरान अंजली हास्पिटल, रूद्रा हास्पिटल, यूनिक अस्पताल पहले सं ही बंद पाए गए। हेरिटेज हास्पिटल के सभी कागज सही पाए गए, माैके पर चिकित्सक भी था। जबकि त्रिमूर्ति अस्पताल में न तो कोई चिकित्सक था और न ही कोई फार्मासिस्ट पाया गया। अस्पताल के निर्माण के दौरान बने नक्शे पर किसी अधीकृत अधिकारी का हस्ताक्षर भी नहीं मिला। जिसे नोटिस देकर बंद करा दिया गया।