फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा भक्तों का रेला

विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार को नगर के शीतला धाम स्थित शिवमंदिर पर भोलेनाथ का पूजन अर्चन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। - फोटो : mau
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार को जिले के प्रमुख देवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बोल बम से शिवालय गूंजते रहे। शिव भक्तों ने बेलपत्र और और दूध चढ़ा कर भगवान शंकर को मत्था टेका और उनका जलाभिषेक किया। लोगों ने पूरे दिन भगवान का व्रत रख कर मंगल कामना की। कई स्थानों पर आयोजित भक्तिगीत कार्यक्रम में शिव महिमा का बखान किया गया। शिवभक्त भजनों पर झूमते रहे। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


नगर में पक्का पोखरा शिवमंदिर, शीतला माता धाम, गाजीपुर तिराहा स्थित शिव मंदिर, कतुआपुरा शिवाला, मठिया टोला शिवमंदिर, हनुमानघाट, भीटी स्थित शिवमंदिर, पावरहाउस कालोनी स्थित शिवमंदिर, बाल निकेतन मोड़ स्थित शिवमंदिर और कैलाशपुरी आदि मंदिरों पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा।  गाजीपुर से गंगा जल लेकर चले कांवरिए सोमवार को पैदल ही वापस लौटे और यहां स्थित शिवालयों में बोल बम के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया।

उधर कई मंदिरों पर भक्तों ने रुद्राभिषेक सहित विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। वहीं कुछ भक्तों ने घर पर भी पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें