फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: धनतेरस पर सदर तहसील क्षेत्र की 23 गृहलक्ष्मी बनीं मालकिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, बाइक संग जमीन, मकान और दुकान की खरीदारी भी खूब हुई है। सदर तहसील में एक सप्ताह में 266 रजिस्ट्री हुई। जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं के नाम रजिस्ट्री हुई। महिलाओं के नाम से जमीन, मकान की रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क में छूट मिलती है। इसका लाभ लोगों ने उठाया।
विज्ञापन

महिलाओं को दस लाख तक की प्रॉपर्टी खरीद में दो प्रतिशत तो एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति खरीदने में एक फीसदी अतिरिक्त स्टांप शुल्क छूट का नियम है। सदर तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय में महिलाओं ने घर, दुकान, खेती योग्य भूमि, आवासीय प्लॉट और मकान की रजिस्ट्री कराई है, जबकि त्योहारी सीजन में एक बार फिर तेजी देखी गई।
उप निबंधन कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक सदर तहसील में 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक 266 रजिस्ट्री कराई गई। इसमें 130 महिलाओं (करीब 50 फीसदी)के नाम रजिस्ट्री हुई। आंकड़ो पर गौर करें तो अक्तूबर में 970 रजिस्ट्री हुई, जिसमें 327 रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें