फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया मौलिक अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन ​​स्थित भाजपा कार्यालय पर संविधान दिवस पर डा.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर मार्ल्
विज्ञापन
दोहरीघाट। दोहरीघाट स्थित गंगा ग्राम गौरीडीह के एसबी बाल विद्या मंदिर में जिला गंगा समिति के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका के सामूहिक पाठ से हुआ। इसमें विद्यार्थियों को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही नदियों के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से जनमानस से अपील की। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि मौलिक अधिकार प्रत्येक भारतीय नागरिक का सांविधानिक अधिकार हैं।
विज्ञापन


संविधान दिवस पर जिले के चारों विधानसभाओं में 40 स्थलों पर आंबेडकर मूर्ति विकास कार्यों का शिलान्यास

मऊ। संविधान दिवस के अवसर पर जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत चयनित 40 स्थलों पर विकास कार्यों का शिलान्यास एवं मूर्ति पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, आदर्शों एवं संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के संदेश को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष / प्रशासक मनोज राय द्वारा ग्राम सहरोज में तथा रेकवारेडीह में रमेश दुबे की उपस्थिति में शिलान्यास एवं मूर्ति पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। वहीं रतनपुरा विकासखंड के ग्राम बस्ती में विधान परिषद सदस्य विच्छेलाल राजभर की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा फतेहपुर ताल सहित जनपद के विभिन्न चयनित स्थलों पर भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिलान्यास एवं मूर्ति पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने देखा और सुना। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ कराते हुए संविधान में उल्लिखित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके अनुरूप आचरण करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राजीव कुमार, संबंधित खंड विकास अधिकारी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


संविधान दिवस पर मऊ में गूंजा एक स्वर, एक संविधान का संदेश, हजारों छात्रों ने एक साथ पढ़ी उद्देशिका

मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में सुबह 9 बजे जनपद के समस्त विद्यालयों और जिला न्यायालय परिसर में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया। न्यायालय परिसर में 150 छात्रों ने किया पाठ जिला न्यायालय परिसर में अमृत पब्लिक स्कूल, राज इंटर कॉलेज एवं सरस्वती इंटर कॉलेज के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने न्यायिक अधिकारियों और न्यायालय कर्मचारियों के साथ उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया। इसी क्रम में लिटिल फ्लावर स्कूल, घोसी एवं सिकटिया तथा सनबीम स्कूल में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां प्रत्येक विद्यालय में 2,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने एक ही समय पर उद्देशिका का पाठ किया। जनपद के अन्य सभी विद्यालयों में भी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से उद्देशिका का पाठ किया, जिससे यह अभियान जनपदव्यापी स्वरूप में संपन्न हुआ। इस मौके पर पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चंद्रगुप्त, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय निरंजन पांडेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम बाक़र शमीम रिज़वी, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हीरालाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल वर्मा, छांगुर राम, अजय कुमार श्रीवास्तव, दीप नारायण तिवारी एवं केपी सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीहा वसीम, सिविल जज अरुणांजलि, रजत यादव, प्रीति यादव एवं अक्षिता सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण यादव, किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट सागर सिंह, सिविल जज ममता यादव एवं स्तुति सोनकर तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन उपस्थित रहे।

लीगल कैडेट कॉर्प्स में नामित हुए बच्चे

मऊ। सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत बच्चों को लीगल कैडेट कॉर्प्स के रूप में भी नामित किया गया है। ये बच्चे अपने-अपने विद्यालयों में गठित विधिक साक्षरता क्लबों का हिस्सा होंगे। इन क्लबों के माध्यम से बच्चों में विधिक जागरूकता एवं सांविधानिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान तथा विधिक साक्षरता क्लबों के माध्यम से जिला न्यायालय, मऊ जनपद के विद्यार्थियों से सकारात्मक एवं सार्थक जुड़ाव स्थापित कर रहा है।

नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर संविधान दिवस पर डा.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर मार्ल्

नगर के बालनिकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर संविधान दिवस पर डा.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर मार्ल्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें