फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत मिली तो डीएम ने चेक किया स्टाक

Thu, 20 Aug 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि भवन में किसान दिवस की बैठक के दौरान एक किसान की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव स्वयं बख्तावरगंज स्थित साधन सहकारी समिति के गोदाम पर पहुंच गए। वहां समिति का सचिव  गोदाम पर ताला बंद कर नदारद था। इसपर गोदाम का ताला तोड़वाकर स्टाक की मिलान कराया गया। गोदाम में नीम कोटेड यूरिया पाई गई ।
विज्ञापन



 दो घंटे तक इंतजार के बाद भी जब सचिव का पता नहीं चला, तो डीएम ने दूकान को सस्पेंड करने का आदेश दिया। डीएम की इस कार्रवाई से सहकारी समितियों में हड़कंप मचा है।


 कृषि भवन में किसान दिवस के दौरान किसान मदन मोहन राय ने शिकायत की कि साधन सहकारी समिति बख्तावरगंज विकास खंड कोपागंज के सचिव अनिल राय द्वारा यूरिया के साथ नीम कोटेड एक बैग 70 रुपये में जबरदस्ती दिया जा रहा है।
विज्ञापन



 बैठक के बाद डीएम सीधे बख्तावरगंज जा पहुंचे और शिकायत मिलने पर सचिव के विरुद्घ कार्रवाई ंके निर्देश दिए। इसके पूर्व बैठक की अध्यक्षता करते हुए  जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों से कहा कि आने वाला समय विना रसायन के प्रयोग की खेती का है। इस लिए किसान इसमें आगे आयें।


धान की खेत में मछली पालन के लिए  योजना बनाने का निर्देश दिये। गांवों में खर-पतवार तथा अन्य कूड़ा से  कंपोस्ट खाद्य बनाने के लिए नरेगा से गड्ढा खोदने के लिए प्रस्ताव बनाने का  निर्देश दिया। किसान  दिवस में उपस्थित अधिशासी अभियन्ता नलकूप को स्पष्टीकरण देने के निर्देश  दिये ।


 शारदा सहायक  नहर में पानी न आने  की शिकायत किसान नेता राकेश सिंह द्वारा  की गई। डीएम ने इस पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार गलाई।


 चीनी मिल के जीएम ने बताया  कि किसानों के गन्ने  का बकाया भुगतान 240 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से  किया जा रहा है। अवसर पर सीडीओ  जीके त्यागी ,जिला कृषि अधिकारी विकेश सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, सहित किसान उपस्थित रहें।      
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें