फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालनिकेतन पर बनेगा ओवरब्रिज

Sun, 09 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगरवासियों के लिए खुशखबर हैं, उनकी बहुप्रतिक्षित मांग बालनिकेतन पर ओवरब्रिज पूरी होने जा रही है। बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर जल्द ही ओवरब्रिज बनाने की तैयारी है। शनिवार को रेलवे के अधिकारी और जिलाधिकारी, एसपी सहित कई अधिकारियों ने बालनिकेतन रेलवे फाटक पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके बाद डीएम ने सेतु निर्माण निगम को एक सप्ताह के भीतर ओवरब्रिज का नक्शा प्रस्तुत करने को निर्देश दिया।
विज्ञापन



शहर की सबसे प्रमुख और जटिल समस्या यहां प्रतिदिन जाम लगना है। बालनिकेतन रेलवे फाटक से कई ट्रेनों का आवागमन होता है। इससे अधिकतर फाटक बंद रहता है। ऐसे में जाम लगना स्वाभाविक है।


 यहां तक कि लोग अगर काम नहीं हुआ तो उधर जाना भी पसंद नहीं करते। इससे कई वर्षों से रेलवे फाटक पर ओवर या अंडरब्रिज बनाने की मांग उठती आ रही है।


इसी के चलते शनिवार को रेलवे के चीफ इंजीनियर ब्रिज एमएस कुलीयाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसपी अनिल कुमार सिंह व एडीएम समीर वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग एरिया को स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन



उन्होंने ओवरब्रिज से होकर ढेकुलियाघाट पुल जाने वाले रास्ते और सदर चौक जाने वाले रास्तों केे नापकर सड़क की चौड़ाई को जाना। वहीं, दूसरी तरह रोडवेज और भीटी को भी जाने वाले रास्तों को देखा और उसकी चौड़ाई नापी गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने रेलवे विभाग के नक्शा को पूरी तरह से अवलोकन किया।


डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सेतु निर्माण निगम को भी एक सप्ताह के भी ओवरब्रिज का नक्शा अपने स्तर से बनाने का निर्देश दिया। बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने की जानकारी होने के बाद नगर के लोगों में काफी खुशी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें