फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने कार्डों पर अनाज वितरण से लोगों में रोष

Mon, 25 Apr 2016 11:52 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
कोपागंज बाजार में हिकमा गाढ़ा गांव में राशन की दुकान पर खाद्यान वितरण के दौरान नागरिकों के आक्रोशित होने पर पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी वी के सिंह।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिकमा गाढ़ा में कोटेदारों द्वारा पुराने राशन कार्ड पर ही अनाज वितरण करने नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आक्रोश  देख दोनों कोटेदार अपनी दुकानेें बंद कर खिसक लिए। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और  बढ़ गया। उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप पर नई सूची के अनुसार अनाज वितरण कराया गया। 
विज्ञापन



हिकमा गाढ़ा के दो कोटेदार पुराने राशन कार्डों के अनुसार ही राशन वितरण करने लगे। इसकी जानकारी होते ही  गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना किसी ने  जिलापूर्ति अधिकारी   और उपजिलाधिकारी सदर  को दी।


सूचना मिलते ही एसडीएम जगदंबा सिंह हिकमा गाढ़ा पहुंच गए। एसडीएम ने दोनों कोटेदारों को नए राशन कार्ड पर अनाज वितरित करने का निर्देश दिया और कोटेदारों को चेताया कि अगर पुराने राशन कार्ड पर  खाद्यान्न वितरित किया तो उनके विरुद्घ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही ग्रामीणों का आक्रोश  शांत हुआ।
विज्ञापन



 खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के साथ ही  कोटेदारों द्वारा नए राशन कार्ड पर ही उपभोक्ताओं को यूनिट के हिसाब से  खाद्यान उपलब्ध कराया जाने का निर्देश है।  इसके बावजूद कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत  हिकमा गाढ़ा के दोनों कोटेदारों के  जैसे ही आज ग्रामीण खाद्यान लेने  के लिए नए राशन कार्ड लेकर पहुंचे तो दोनों कोटेदारों द्वारा  पुराने राशन कार्ड पर ही अनाज दिए जाने की बात की जाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें