फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर

विज्ञापन
रतनपुरा ब्लाक परिसर के बगल में जर्जर हालत में पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
रतनपुरा बाजार के समीप लखनऊ-बलिया मार्ग पर स्थित पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर है। वर्तमान में भवन परिसर में प्रतिदिन बच्चे खेलते हैं और पशुपालकों का आना-जाना भी लगा रहता है। इससे हादसों का डर है।
विज्ञापन

एक वर्ष से अधिक समय पूर्व भवन को जर्जर घोषित किया जा चुका है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से इसका ध्वस्तीकरण अब तक नहीं कराया जा सका है।
इस संबंध में समाजसेवी निसार अहमद, व्यापारी नेता मोहन कुमार गुप्ता, यशवंत यादव, मुन्ना यादव, रामप्यारे गौतम, केके पांडेय और अरविंद कुमार का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन मामले को लगातार टाला जा रहा है। इस बाबत एडीओ पंचायत रवींद्र यादव ने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें