बढुआगोदाम । रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में रविवार की देर रात गेहूं के खेत में सिंचाई कर रहे एक वृद्ध किसान की ट्यूबवेल के पट्टे की चपेट में आने उसकी मौत हो गई।
मृत सौदागर उर्फ दगल 65 पुत्र स्व. शुद्धू रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का निवासी था। वह रविवार की देर शाम 8 बजे के करीब अपने घर से गेहूं की फसल में पानी चलाने के लिए ट्यूबवेल चालू करने गया था।जहां ट्यूबेल चलाते समय वह पट्टे की चपेट में आ गया गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।