फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की शनिवार को सुबह स्थानीय सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। रानीपुर गांव निवासी हरिलाल सिंह और सुभाष सगे भाई हैं। इन लोगों के बीच काफी दिनों जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की शाम कहा सुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें हरिलाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शनिवार की सुबह एक पक्ष सेन घायल हरिलाल सिंह (70) की घर पर अचानक तबीयत खराब होने लगी। परिजन उन्हें लेकर रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराए। इलाज के दौरान हरिलाल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें