फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन पर कब्जा कराने गए नायब तहसीलदार के समक्ष दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरवानपुर मे शनिवार की शाम विवादित जमीन पर कब्जा करवाने गए नायब तहसीलदार घोसी के सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दो महिला समेत 8 लोग बुरी तरह घायल हो गए।मारपीट होती देख नायाब तहसीलदार ने मारपीट की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य भेजवाया।डॉक्टरों ने तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सभा सरवानपुर मे दो लोगो के बीच एक जमीन का विवाद चल रहा था। जिसका चकबंदी में मुकदमा भी चल रहा है। इसी बीच शनिवार की शाम नायब तहसीलदार और क्षेत्रीय लेखपाल विवादित जमीन पर कब्जा कराने पहुँच गए। नायब तहसीलदार के इस कार्य का दूसरे पक्ष ने जमीन पर मुकदमे चलने की बात कहते हुए विरोध करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे।
इस मारपीट में हरिलाल (45), श्यामकेवल (50) ,लक्ष्मी (35) ,विवेक (13), रामजीत,रणजीत, लालजी और पूनम बुरी तरह घायल हो गए। मारपीट होती देख नायब तहसीलदार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने पूनम लक्ष्मी और श्यामकेवल की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना था कि जब चकबंदी में मुकदमा चल रहा है तो राजस्व विभाग इस मामले में कैसे हस्तक्षेप कर सकता है। यह बात नायब तहसीलदार को बताई तो भी उन्होंने एक पक्ष की शिकायत पर जोर देते रहे।इस वावत तहसीलदार सुभाष चंद यादव ने कहा क िउस जमीन के वावत एक प्रार्थनापत्र आया था। उसी की जांच करने के लिए नायब तहसीलदार और कानूनगो को भेजा गया था। लेकिन जांच के दौरान दोनों पक्षो ने मार कर लिया। उधर इथानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी का कहना है कि जिस जमीन को लेकर चकबंदी में मुकदमा चल रहा था । बिना फैसला आए उस जमीन पर कब्जा कराने कैसे नायब तहसीलदार पहुँच गए। उन्होंन गांव में भूमि विवाद सुलझाने जाने की सूचना भी पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें