सूरजपुर/ दोहरीघाट (मऊ)। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौकी अंतर्गत पिकप की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम चार बजे सूरजपुर के बैदापुर टोला निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बैदापुर टोला निवासी रसूलपुर बाजार से जिउत बंधन प्रसाद किराना का सामान लेकर अपने घर पैदल जा रहे थे कि दोहरीघाट से मधुबन की तरफ जा रही पिकअप के किनारे हिस्से में उनका कपड़ा अचानक फंस गया। पिकअप अपने रफ्तार से चलती रही और जिउत बंधन प्रसाद चलती पिकअप से परिखापुर से मणीनगर तक लगभग 2 किलोमीटर तक घीसटते रहे। चौक पर खड़े लोगों ने देखा तो लोगों ने पिकअप का पीछा किया लोगों को पीछा करता देख पिकप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना दोहरीघाट पुलिस को दी।मौके पर पहुंचे दोहरीघाट थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह, एस एस आई अजीत दूबे ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जिउतबंधन की मौत के बाउ उनकी पत्नी मुधुनी देवी सहित परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।