फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बोलेरो की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के जामडीह के समीप मार्ग दुर्घटना में एक वृद्ध की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के जामडीह अंबरपुर मोड़ के समीप सड़क पार करते समय लगभग 60 वर्षीय वृद्ध मधुबन की ओर जा रही एक बोलेरो की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें