फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मदरसा परीक्षा में दो परीक्षा केंद्रों से चार परीक्षार्थी रस्टीकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से कराई जा रही सेकेंड्री सीनियर सेकेंड्री की परीक्षा के लिए बने परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद भी नकल की शिकायत मिल रही। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह के नेतृत्व में सचल दस्ते ने प्रथम पाली में मदरसा मिस्बाहुल उलूम में तीन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। मदरसा जाफ़रिया कोपागंज में एक परीक्षार्थी स्मार्ट वाच लगाकर परीक्षा देता पकड़ा गया। परीक्षार्थी की स्मार्टवाॅच जब्त कर रस्टीकेट कर दिया गया।परीक्षा तीसरे दिन शनिवार को जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद परीक्षा केंद्रों पर हाईटेक तरीके से नकल हो रही है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह के नेतृत्व में सचल दस्ता ने पूर्वाह्न नौ बजे दो केंद्र मदरसा मिसबहुल उलूम तथा मदरसा जाफ़रिया का निरीक्षण किया। मदरसा मिस्बाहुल उलूम में तीन परीक्षार्थी नकल करते मिले। जबकि मदरसा जाफ़रिया कोपागंज में एक परीक्षार्थी स्मार्टवाॅच लगाकर परीक्षा देता पकड़ा गया।
सचल दस्ता ने परीक्षार्थी की स्मार्ट वाॅच जब्त करते हुए उन्हें परीक्षा से रस्टीकेट कर दिया। परीक्षा केंद्रों पर नकल होने के मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों तथा कक्ष निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-
मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष 22 को करेंगे औचक निरीक्षण
मऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के इफ्तेखार अहमद जावेद 22 मई 2023 को मदरसा परीक्षा का औचक निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें