भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय जनगणना-2027 के सुचारू संचालन के लिए स्वगणना एचएलओ चरण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसके तहत सात मई से 21 मई 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों समेत कुल 33 लोगों की स्वगणना प्रक्रिया पूरी कराई गई। वहीं विकास खंड स्तर पर भी अभियान शुरू करते हुए अब तक करीब 200 कर्मचारियों की स्वगणना पूरी की जा चुकी है।