सीएमओ कार्यालय पर सोमवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विश्व एड्स दिवस परेड का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।रैली कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से होते हुए बाल निकेतन मोड जीवन राम इंटर कॉलेज होते हुए रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई।रैली के समापन पर जिला क्षय अधिकारी डॉक्टर एच आर सोनी, डॉ एच एन मौर्य, डॉक्टर विक्की सिंह, डॉक्टर आर्यन सिंह के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंत में सी पी एम नागेंद्र पांडे द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।