फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर खराब शौचालय देख प्रेक्षक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
कोपगंज के फिरोजपुर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते प्रेक्षक कार्तिके धनजी बुद्घभट्टी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। निर्वाचन आयोग के भारतीय प्रशासनिक सेवा से सामान्य पर्यवेक्षक कार्तिकेय धनजी बुधना भत्ति ने मंगलवार को कोपागंज के खुखुंदवा देवकली विशुनपुर लिलारी भरौली फिरोजपुर भेलाबांध भरतिया कादीपुर में बनने वाले मतदान केंद्रों का दौरा किया। भरतिया कादीपुर में मतदान केंद्र पर शौचालय की स्थिति खराब देख नाराजगी जताया। उन्होंने तत्काल खण्ड विकास अधिकारी शिप्रा पाल को जल्द शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। कोपागंज ब्लॉक में मतदान केन्द्रों के अंतर्गत कुल 254 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। इनमें छह अति संवेदनशील, 48 संवेदनशील के अलावा 200 सामान्य हैं। पर्यवेक्षक कार्तिकेय धनजी बुधना भत्ति ने मतदान केंद्र का जायजा लेते हुए की गई तैयारियों पर संतोष जताया। उन्होंने लोगों से चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन या चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत होने पर चुनाव अधिकारियो से संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी निर्भीकता के साथ जरूर करें। इस अवसर पर नायब तहसीलदार घोसी राघवेश मणि त्रिपाठी कानूनगो सत्येंद्र सिंह लेखपाल राजकुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें