कोपागंज के चमन रोड में शम्मे माता मंदिर में खिड़की खोलने के मामले में जुटी भीड़,पहुंची पुलिस।संव?
- फोटो : MAU
कोपागंज। थाना क्षेत्र के चमनरोड स्थित शम्मे माता मंदिर के पास एक भवन में मंदिर की तरफ जंगला लगाने का कार्य विरोध के चलते पुलिस ने रुकवा दिया। चमन रोड स्थित शम्मे माता मंदिर से सटे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेलाल अहमद अंसारी का भवन है। जिसमे मंदिर की तरफ जंगला लगाया जा रहा था। जानकारी भाजपा नेता वीरेंद्र गुप्ता को हुई उन्होंने उच्चाधिकारियों को फोनकर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने कार्य रुकवा दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, सीओ घोसी को मौके पर भेजकर मामले की रिपोर्ट मांगी है। हेलाल अहमद ने बताया कि वह अपने कागजात और मकान तोड़ने से पहले लगे जंगले का फोटो अधिकारियों को दिखा चुके है। उनका कहना है कि पहले से वहां खिड़की है। जिस तरह पहली खिड़की लगी थी, उसी तर्ज पर उसकी साइज की खिड़की लगाई जा रही थी।