बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर नगर के डीएवी इंटर कालेज पर डेस्क स्पीप लगवाते प्रधानाचार्य देव भाष्?
- फोटो : MAU
मऊ। बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी मंगलवार को पूरी हो गई। छह जुलाई को होने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी और इसमें 10700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक सीटिंग प्लान बनाकर डेस्क स्लिप चस्पा करते रहे। डीसीएसके पीजी कालेज, सर्वोदय पीजी कालेज, संत गणिनाथ राजकीय डिग्री कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय बगलीपिजडा, मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुड़ी, मुस्लिम इंटर कालेज, बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कालेज सोनाडीह, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला सहित 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न नौ बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक के बीच संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो आब्जर्बर, एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। इसके साथ ही दो परीक्षा केंद्र पर एक-एक सचल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों के पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे। परीक्षा के उपनोडल अधिकारी डॉ. आरएन मिश्र ने बताया कि परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।