मऊ। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की तरफ महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लघु इकाई अचार, मुरब्बा, राइस मिल, नमकीन, मसाला उद्योग के लिए युवाओं के लिए न्याय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन किया जाएगा। जिसके जरिए प्रवासी मजदूरों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि वो हुनरमंद होकर स्वरोजगार हो सकें।
गैर प्रांतों से आए प्रवासी मजदूरों सहित ग्रामीण बेेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लघु इकाई अचार, मुरब्बा, राइस मिल, नमकीन, मसाला उद्योग के लिए न्याय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यशाला में हाईस्कूल उत्तीर्ण युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। कार्यशाला मेें 30 प्रशिक्षणार्थियों को एक माह का उद्यमिता प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद लाभार्थी अपनी इकाई लगा सकते हैं। इकाई स्थापित करने के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता दी जा रही है। जो कि 50 हजार से एक लाख रुपये तक अनुदान लाभार्थी के खाते में भेजा जाएगा। इस संबंध में राजकीय फल संरक्षण केंद्र प्रभारी हरिप्रकाश तिवारी ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र मेें अपार संभावनाएं हैं। लघु इकाई लगाने के लिए हाईस्कूल पास लाभार्थियों तथा प्रवासी मजदूरों को वरीयता दी जाएगी।