फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को पुष्टाहार वितरित

विज्ञापन
मधुबन में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पुष्टाहार तथा अन्य सामग्री वितरित कराते एसडीएम लालबाबू दु - फोटो : MAU
विज्ञापन
दोहरीघाट। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअधीन पांडेय ने रविवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर गर्भवती तथा बच्चों को पुष्टाहार वितरित किया। कुरंगा आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचकर कार्यकर्ता अनीता देवी के साथ पुष्टाहार वितरित किया। कहा कि इस महामारी के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर कदमी देवी, सुनैना देवी, अमन, शिवम, अनुज कुमार, अंतिमा कुमारी, अनीता यादव, सुमन, मंजू देवी, भानमती यादव, भानमती देवी, अमरावती, पुष्पा, देवंती देवी, मुन्नी देवी, नीलम देवी, रेनू देवी, सीमा देवी आदि उपस्थित रहे। मधुबन : नगर पंचायत के 15 वार्डो में एसडीएम , सीडीपीओ एवं सभासद के संयुक्त निर्देशन में गर्भवती महिलाओं, धात्री व तीन वर्ष तक के बच्चों में पुष्टाहार व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण कराया गया। इस दौरान कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दिखा । कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा लाकडाऊन किए जाने के बाद गर्भवती महिला, धात्री व सात माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को दुश्वारियां झेलना पड़ रहा है । जिन्हें राहत देने के लिए एसडीएम लालबाबु दुबे ,शासन से मनोनीत सभासद राहुल दीक्षित व सीडीपीओ रंजीत कुमार ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में गर्भवती महिलाओं धात्री व बच्चों को आईसीडीएस एनर्जी डेंस, फूड सप्लीमेंट युक्त नमकीन, दलिया, लड्डू प्रीमिक्स व मीठा दलिया का वितरण कराया।इस दौरान एसडीएम लालबाबु दुबे ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ घरों में रहकर लाकडाउन का पालन करें।तथा स्वास्थ्य विभाग के दिए निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना महामारी से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

अमिला : घोसी तहसील के बड़राव ब्लाक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेसिंग के साथ पुष्टाहार वितरित किया जा रहा है। रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता पांडेय, संध्या, सुशीला, लीला, विपुल श्रीवास्तव, अनिला सिंह, नीलम सिंह, सिंधू चौरसिया आदि कार्यकर्ताओं ने पिवुआताल, हेमई, हरदौली, बनगांवा, बोझी आदि गांवों में घर घर पहुंचकर पुष्टाहार वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें