फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सामने डटकर खड़ी हैं नर्से

विज्ञापन
नगर के प्रकाश नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग दिवस पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर मार्ल्यापण करते ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। विभिन्न अस्पतालों में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। जिसमें नर्सो का सम्मान करते हुए वर्तमान कोरोना की विषम परिस्थिति में उनके सेवा भाव के चलते उन्हें रियल कोरोना फाइटर्स बताया। वक्ताओं ने कहा कि संकट की ऐसी घड़ी में नर्सें कोरोना के सामने डट कर खड़ी हैं।
विज्ञापन

बाल निकेतन मोड़ स्थित महिला जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीएमएस डॉ. चंद्रा सिन्हा ने कहा कि पूरे विश्व में हर साल 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए बिना भेदभाव के हर मरीज की सेवा करना ही नर्स का काम है। संबोधन के बाद उन्होंने स्टाफ को सेवा भाव की शपथ दिलाई। इस मौके पर चंद्रमणि त्रिपाठी, आंटी सिंह, आशा यादव, शंकुतला, गुड़िया, रीमा मौय मौजूद रही। सहादतपुरा स्थित प्रकाश हॉस्पिटल एवं प्रकाश नर्सिंग स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. रवि कुमार ने नर्सिंग में कार्यरत हॉस्पिटल के स्टाफ को बिना भेदभाव के सेवा करने की शपथ दिलाई। डॉ. मनीष कुमार राय ने कहा कि डॉक्टर के सुझाव पर सभी बड़े अस्पतालों में काम करने वाली नर्सें मरीजों की देखभाल करती हैं और उनके अंदर इस भावना को भी जगाती है कि वो अपनी बीमारी से जल्द ही ठीक हो जाएंगे। इस मौके पर डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. अखिलेश, डॉ. यूपी मिश्रा, डॉ. राहुल, काजोल, गरिमा, पूजा, शिप्रा मौजूद रहीं। वहीं गाजीपुर तिराहा स्थित शारदा नारायण हॉस्पिटल में केक काट कर विश्व नर्सिंग दिवस मनाया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने हॉस्पिटल के लिए नर्सिंग स्टाफ को रीढ़ की हड्डी बताया। कहा कि यह नर्सिंग स्टाफ डॉक्टर्स का अभिन्न अंग है। इस मौके पर डॉ. सुजीत सिंह, सिस्टर इंचार्ज अनु चेरियन, शिल्पी, पूनम, रीता, अर्चना आदि स्टॉफ नर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें