फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोराना संक्रमितों की संख्या 92 ः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमितों की तलाश में की गई सैंपलिंगों की भेजी गई जांच में से बुधवार को महज 13 रिपोर्ट आई। इसमें सभी निगेटिव मिले हैं। इससे बुधवार का दिन राहत भरा रहा। पॉजिटिव केस न मिलने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 92 है। यह जानकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आज ग्रामीणांचल से ज्यादा केस शहरी क्षेत्र में हो चुकें है। शहर में फैसे कोरोना के संक्रमण केे तोड़ने के लिए संपूर्ण लॉक डाउन का सहारा लिया गया। इसक्रम में बुधवार को एसपी अनुराग आर्य के साथ शहरी क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को कोरोना संक्रमण के बाबत जागरुक किया गया। जागरुकता के इस कार्य में अब नगर पालिका के सभासदों को लगाया जा रहा है, सभासद अपने अपने मुहल्ले में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए आवश्यकतानुसार बाहर निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग के बाबत बताएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 245 लोगों का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया है। इसको मिलाकर जिले में कुल 8354 व्यक्तियों का सैपलिंग किया जा चुका है। बुधवार को 13 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है, इस तरह से अबतक कुल मिलाकर 6908 लोगों की रिपोर्टे प्राप्त हो चुकी है। इसमें 6735 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं अब तक कुल 182 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसमें 87 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। तीन लोगों की मौत हो चुकी है, 92 एक्टिव मरीजों का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोविड कोच में 128 लोग क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें