फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन के बीच होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के क्यामपुर ग्राम पंचायत में रिक्त प्रधान पद के लिए कुल छह लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन तीन महिला प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। अब शेष बचे तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। चार अगस्त को मतदान होगा। क्यामपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान दामोदर यादव की आकस्मिक मृत्यु के बाद वहां चुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए तीन महिला समेत छह लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। शुक्रवार को नामांकन वापसी के दिन सीमा सिंह, शांति देवी और सुमित्रा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार शेष बचे देवेंद्र यादव, मृत्युंजय यादव और मंजीत सिंह के बीच मुकाबला होगा। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया। सहायक चुनाव अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि एकमात्र पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चार अगस्त को मतदान और पांच अगस्त को मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें