फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान रोप रहे दंपती पर बिजली गिरी, पति की मौत

विज्ञापन
ंदारा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान के मौत के बाद मौके पर लगी भीड़।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी गांव में शुक्रवार की दोपहर धान की रोपाई करते समय किसान दंपती पर बिजली गिरी। पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से झुलस गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर है। उधर, पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अदरी देहात गांव निवासी अनिरुद्ध चौहान (35) बृहस्पवितार को बारिश होने के बाद पानी से भरे खेत में पत्नी गीता देवी और पुत्री रंजना के साथ शुक्रवार की दोपहर में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। लेकिन वह लोग उसी में रोपाई करते रहे। अचानक कड़कड़ाती बिजली गिरी। जिसकी चपेट में दपंती समेत बेटी भी आ गई। अनिरुद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गीता और बेटी रंजना बुरी तरह झुलस गईं। महिला तथा किशोरी की चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्ताल में दोनों की हालत गंभीर है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा ने भी मौका मुआयना कर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें