जिला मुख्यालय स्थित सदर तहसील में कर्मचारियों की गतिविधियों पर सीसी टीवी से नजर रखी जाएगी। साथ ही इसे सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एसडीएम सदर खुद इसके माध्यम से हर पल कर्मचारियाें के कार्यों पर नजर रखेंगे। सदर तहसील जिले की पहली तहसील है जिसमें सीसी टीवी कैमरा लगा है।
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सदर तहसील में एसडीएम सदर जगदंबा सिंह ने सीसी टीवी कैमरा लगवाया।
पूरे तहसील भवन में तहसील के मुख्य द्वारा पर एक कैमरा, आरके कार्यालय में दो कैमरा और एक कम्यूटर कक्ष में एक कैमरा लगाया गया है। अभी दो और अन्य स्थानों पर भी कैमरा लगाया जाना है।
इस संदर्भ में एसडीएम जगदंबा सिंह ने बताया कि सदर तहसील में दलालों के प्रवेश को रोकने के लिए यह कैमरा लगाया गया है। साथ ही कैमरा लगने के बाद कर्मचारियों के कार्यो में काफी तेजी आएगी। जो कर्मचारी कार्य नही करते थे।
वो भी अब कार्यालय के समयानुसार अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। जिसके कारण लोगों की ज्यादा से ज्यादा समस्याओं को निस्तारण जल्दी होगा।
उन्होंने बताया कि कंप्यूटर कक्ष में भी कैमरा लगने के बाद अब वहां भी कार्यों में तेजी आएगी।