फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंतिम व्यक्ति को मिल रहा सौ फीसदी पैसा

विज्ञापन
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में भाजपा के गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि प् - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूर्ण पर पुरानी तहसील स्थित एक पैलेस में बुधवार को ‘गरीब कल्याण जनसभा’ का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के दो मंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में जनता को भेजे गए एक रुपये में से 15 पैसे ही मिलते थे। लेकिन भाजपा सरकार में अंतिम व्यक्ति तक को सौ फीसदी पैसा मिल रहा है। मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री उद्यान विभाग स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकारों में एक रुपये जनता के लिए भेजे जाते थे तो पंद्रह पैसे ही जनता तक पहुंचते थे। अब ऐसा नहीं है। अब सौ फीसदी पैसा आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है। कांग्रेस और नेहरू परिवार ने देश का बंटाधार किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौबीस घंटे, सातों दिन काम करते हैं। फ्री राशन, फ्री वैक्सीन, कोरोना काल में किसी को भूखा नहीं सोने दिया। पिछड़ों को सम्मान मिला। मुस्लिम समाज की औरतों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री राकेश राठौर ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा और त्योहारों पर बिजली नहीं मिलती थी। सिर्फ ईद और बकरीद पर भी बिजली मिलती थी। अब हर त्योहार पर सभी वर्गों को बिजली मिलती है। सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। अराजक तत्वों पर कठोर कार्रवाई हो रही है। जनसभा को विधायक रामविलास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, विजय राजभर, हरिनारायण राजभर ने भी विचार रखे।

नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में भाजपा के गरीब कल्याण जनसभा में मौजूद महिलाएं।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें