फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में कम मिला दवाओं का स्टाक

विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सीएमओ से जानकारी लेते जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सि? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया तो स्वास्थ्य सुविधाओं को पोल खुली। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में पर्याप्त दवाओं का स्टाक नहीं मिला तो अल्ट्रासाउंड कक्ष भी बंद था। जबकि ओपीडी से दो चिकित्सकों के नदारद रहने पर वह भड़क गए। उन डॉक्टरों से स्पष्टीकरण के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नाहिदा खातून सिद्दीकी को निर्देश दिया। जिला अस्पताल पर प्रभारी मंत्री पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद हो गए। पहले वह ओपीडी कक्षा में पहुंचे तो वहां कक्षों में डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। लेकिन दो डॉक्टर डॉ. जीएल केशरवानी और डॉ. आरके गुप्ता कक्ष से अनुपस्थित मिले। यह देख मंत्री भड़क गए और सीएमएस से जानकारी ली। कहा कि दोनों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगें कि वह किस वजह से ड्यूटी से गायब रहे। इसके बाद वह निरीक्षण करते हुए अल्ट्रासाउंड कक्ष के पास पहुंचे तो उसे बंद देख ठिठक गए। सीएमएस से वजह पूछी। जिस पर उन्होंने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है जिससे सेवा बाधित है। इसके बाद वह इमरजेंसी पहुंचे। वहां की व्ययवस्थाओं को देखा और मौजूद मरीजों से बातचीत कर फीडबैक लिया। प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल कैंपस स्थिति प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी मुआयना किया। इस दौरान उन्हें पर्याप्त दवाओं का स्टाक नहीं मिला। दवाओं की भारी कमी मिली। यह देख प्रभारी मंत्री हतप्रभ रहे गए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से इस बारे में रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें